सासाराम, सितम्बर 30 -- सासाराम। स्थानीय पवित्र बंधन पैलेस में दुर्गा सप्तमी के अवसर पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन की जिला इकाई व बेनोम डांस स्टूडियो के सहयोग से गरबा सह डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान मां शक्ति स्वरूपा दुर्गा के सम्मान में डांडिया नृत्य करने का यह पारंपरिक स्वरूप अति मनमोहक होता है। जिसे ऊर्जा के अनंत श्रोत के रूप में देखा जाता है। इस अवसर पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन रोहतास के जिलाध्यक्ष ईं. नवीन सिन्हा ने बताया कि 2020 में प्रथम बार नवरात्रि में डांडिया नृत्य का आयोजन कराया गया था। जो निरंतर जारी है। मानवाधिकार के महिला संरक्षण प्रमुख प्रज्ञा सिंहा के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने डांडिया में भाग लिया। फोटो नंबर- 40 कैप्शन- डांडिया उत्सव में भाग लेती महिलाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...