बस्ती, जनवरी 7 -- बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने किशोरी के लापता होने के मामले में केस दर्ज किया है। लड़की की मां थाने पर तहरीर देकर बताया है कि गत तीन जनवरी की शाम करीब छह बजे अपनी बेटी को किसी घरेलू बात को लेकर डांट लगा दी। इसी बात पर वह नाराज होकर घर से कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने पर शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अगवा करने का केस दर्ज कर किशोरी की खोजबीन शुरू कर दी है। वहीं मुंडेरवा पुलिस ने शादी का झांसा देकर किशोरी को भगा ले जाने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोप है कि लड़की को भगा ले जाने के आरोपी राज की मां दो जनवरी को उनके घर पर आई और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...