बाराबंकी, जुलाई 14 -- हैदरगढ़। सुबेहा थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी ने नाराज होकर घर में रखा खरपतवार नाशक दवा पी ली। हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होने पर डाक्टर ने उसे घर भेज दिया। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। लोगों ने बताया कि किसी बात पर पिता ने किशोरी को डांटा था। इसके बाद मां ने भी उसे फटकार लगाई थी। जिससे किशोरी नाराज थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.