चक्रधरपुर, फरवरी 17 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर रेल मंडल के डांगुवापोसी रेलवे स्टेशन में ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के बैनर तले दर्जनों मजदूरों ने चक्रधरपुर डीआरएम कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना दिया। पार्टी की मांग है कि डांगुवापोसी चक्रधरपुर रेल मंडल का एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। यहां इस मार्ग से चलने वाली सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव है। प्रतिदिन इस रेल मार्ग से सैकड़ों माल वाहक ट्रेनों का आवाजाही है। डांगुवापोसी स्टेशन में ओवरब्रिज नहीं होने के कारण यहां लोगों को जान जोखिम में डालकर लाइन पार होकर जाना पड़ता है। खासकर स्कूली छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं को लाइन पार कर स्कूल तथा कामकाज के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ता है जिससे लोगों में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्टेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.