किशनगंज, मई 10 -- पोठिया, निज संवाददाता। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी के सौजन्य से शुक्रवार को किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन बुढ़नई पंचायत स्थित डांगीबस्ती गांव में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक डॉ. प्रत्युष कुमार, सहायक प्राध्यापक ने बताया कि किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गया। जिसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्याओं से अवगत होकर उनके निराकरण का प्रयास करना है। इस दौरान 109 पशुपालक परिवारों से संपर्क कर पशुपालन से संबंधित वैज्ञानिक गतिविधियों एवं पशुपालन महाविद्यालय में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर आयोजित पशु चिकित्सा शिविर में 96 पशुपालकों के 313 छोटे-ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.