पाकुड़, दिसम्बर 2 -- प्रखंड क्षेत्र के डांगापाड़ा चौक में प्रस्तावित पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य से पहले मुख्य सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण की पहचान को लेकर सोमवार को मापी कार्य किया गया। यह कार्रवाई अंचलाधिकारी मनोज़ कुमार के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी कैथरीना टुडू, सरकारी अमीन मिस्टर अंसारी व थाने के एएसआई की मौजूदगी में की गई। मापी के दौरान टीम ने सड़क की मूल चौड़ाई, सार्वजनिक उपयोग की भूमि और उस पर हुए संभावित अतिक्रमण स्थलों को चिह्नित किया। सीओ ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य को बिना किसी बाधा के पूरा कराने और सड़क को सुरक्षित, सुव्यवस्थित रूप देने के लिए अतिक्रमण हटाना आवश्यक है। सीओ ने कहा कि मापी के आधार पर तैयार रिपोर्ट के बाद तय सीमा से बाहर किए गए सभी अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई शीघ्र आरंभ की जाएगी। उन्होंने आमजन से सहयोग की अपी...