छपरा, दिसम्बर 18 -- सोनपुर। संवाद सूत्र पटना हाई कोर्ट के आदेश के आलोक में तदर्थ समिति की आयोजित बैठक में अंग्रेजी विभाग के वरीय प्राध्यापक डा. भूषण सिंह को सर्वसम्मति से पीआर कॉलेज का प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया है। यह जानकारी गुरूवार को जयप्रकाश विश्व विद्यालय के कुल सचिव प्रो. नारायण दास द्वारा जारी कार्यालय आदेश के माध्यम से दी गई है। प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किए जाने पर पीआर कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने आशा प्रकट की है कि अब पीआर कॉलेज और छात्र- छात्राओं की समस्याओं का शीघ्र निष्पादन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.