आदित्यपुर, जनवरी 5 -- आदित्यपुर, संवाददाता। कुड़मी समाज द्वारा अपनी समृद्ध परंपरा और संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से रविवार को डहरे टुसू परब का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग पर भीड़ उमड़ पड़ी। टोल ब्रिज मोड़ से लेकर खरकई पुल तक पूरा मार्ग ढोल, मांदर और कुड़माली गीतों से गूंजता रहा। डहरे टुसू में शामिल महिला, पुरुष, युवक और युवतियां अलग-अलग जत्थों में पूरे उत्साह और उल्लास के साथ नाचते-झूमते अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे। वहीं, मुख्य मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर डहरे टुसू में शामिल लोगों के स्वागत के लिए सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों द्वारा जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए थे। समाजसेवी बादल महतो के नेतृत्व में फुटबॉल मैदान, आदित्यपुर के समीप लगाए गए शिविर में श्रद्धालुओं के बीच चना, पानी और चाय का वितरण किया गया। स...