चक्रधरपुर, जनवरी 10 -- मनोहरपुर।मनोहरपुर में शनिवार को आदिवासी कुड़मी समाज के डहरे टुसु संचालन समिति के तत्वाधान में आयोजित डहरे टुसु परब कार्यक्रम में समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा की शुरुवात नंदपुर मैदान में अखाडा सह टुसु पूजा कर शुरू की गई। इसके बाद मनोहरपुर-आनंदपुर प्रखंड के विभिन्न गाँवों से आये समाज के लोगों द्वारा शोभा यात्रा में पारम्परिक रीति रिवाज़ से नाच गान किया गया। शोभायात्रा नंदपुर से मनोहरपुर शहरी क्षेत्र होकर उंधन स्थित निर्मल महतो चौक तक गया। मौके पर डहरे टुसु परब संचालन समिति अध्यक्ष अनादि महतो, सचिव यथार्थ महतो, कोषाध्यक्ष सौरभ महतो समाज के प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण महतो, जिप सदस्य जयप्रकाश महतो, संतोष महतो, कदम बिहारी महतो, अनिल महतो समेत सैंकड़ो की संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.