नई दिल्ली, मार्च 9 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को डर में नहीं रहना चाहिए, क्योंकि जीत डर के आगे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की महिलाओं ने उन लोगों को गलत साबित कर दिया है, जो कहते हैं कि महिलाएं कुछ चीजें नहीं कर सकतीं। सीएम ने याद किया कि वह अपने कॉलेज के दिनों में काइनेटिक स्कूटर चलाती थीं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रविवार को यहां एक कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं और पैरालिंपियनों सहित सात महिलाओं को सम्मानित किया। एक महिला बाइक रैली में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला बाइकर्स सशक्तिकरण का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा, "आपने उन लोगों को गलत साबित कर दिया है जो कहते हैं कि महिलाएं कुछ चीजें नहीं कर सकतीं।" सम्मानित होने वाली सात महिलाओं में जम्मू-कश्मीर की पहली अंतरर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.