शामली, फरवरी 16 -- क्षेत्र के गांव सकौती में रविवार रात गन्ने से भरे ट्रक को विद्युत लाइन के नीचे से निकालने के प्रयास में एलटी लाइन का पोल टूटकर गिर गया। हादसे के समय लाइन में करंट दौड़ रहा था, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। पोल टूटने के बाद लाइनमैनों ने डर के कारण रात में काम करने से इनकार कर दिया और पुलिस को बुलाकर लाइन बंद कराई। करीब 24 घंटे तक बस्ती के लगभग 20 घरों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। चौसाना क्षेत्र के सकौती में रविवार रात करीब आठ बजे ठंकी के पास वाली बस्ती में गन्ने से लदे ट्रक को निकालने के लिए हेडरा मशीन से ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन को उठाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान हेडरा की टक्कर से एलटी लाइन का पोल टूटकर नीचे गिर गया। उस समय बिजली चालू थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलने पर सकौती नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.