जहानाबाद, नवम्बर 26 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बुधवार को सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध चलाए जा रहे 16 दिवसीय सक्रियता अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित की गई। अभियान में महिलाओं और बालिकाओं पर होने वाले हिंसा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उन्हें अधिकारों की जानकारी देने की उद्देश्य से आयोजित किया गया। छात्राओं को लिंग आधारित हिंसा उसकी पहचान और उसके खिलाफ आवाज उठाने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक शिंपू कुमारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिंसा कई रूपों में होती है। घरेलू हिंसा, मानसिक उत्पीड़न, यौन हिंसा, शारीरिक हिंसा, मानव तस्करी इत्यादि शामिल है। इन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की हिंसा क...