फतेहपुर, सितम्बर 7 -- फतेहपुर। यमुना का तेजी से बढ़ रहा जलस्तर तटवर्ती गांव के ग्रामीणों को डराने लगा है, बीते समय आने वाली बाढ़ से ग्रामीण अभी उबर भी नहीं पाए थे कि एक बार फिर से तेजी से बढ़ रहा यमुना का पानी ग्रामीणों में दहशत बना रहा है। वहीं कई रास्तों के जलमग्न हो जाने के कारण आवागमन भी बाधित हो रहा है। जबकि गंगा के जलस्तर के कारण किसानों की फसल डूब रही है। यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण जाफरगंज क्षेत्र के गजयीपुर-कुकेड़ी मार्ग पर बना रपटा पुल जलमग्न हो चुका है। जिससे दोनो गांव का संपर्क मुख्य मार्ग से कट चुका है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यमुना का तेजी से बढ़ता जलस्तर देखकर ग्रामीण परेशान हैं। यमुना तटवर्ती गांव गंगौली में अगवा नाले के भर जाने के कारण इस गांव के लोगो का आवागमन बंद हो चुका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.