बस्ती, फरवरी 21 -- बस्ती, निज संवाददाता। वाल्टरगंज पुलिस ने डराधमका डेढ़ लाख रुपये लेने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। इसी थानाक्षेत्र के मोहल्ला शंकर नगर (गनेशपुर) निवासी दिनेश ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी गनेशपुर में किराना और बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। दुकान पर दोनों आरोपी काम करते हैं। उनका आरोप है कि गत दो जनवरी की सुबह करीब साढ़े आठ बजे साबर अली उनकी दुकान में घुसकर बेटे आदर्श को पैसा देने के लिए डरा-धमका रहा था। अचानक मैं दुकान में पहुंचा तो देखा कि साबर अली के हाथ में 1400 रुपये हैं। यह देखकर उन्होंने अपने बेटे से पूछा कि तुमसे पैसा क्यों मांग रहा है। तब बेटे ने रोते हुए आरोप लगाया कि साबर अली और शमशेर उससे दिसंबर 2025 से अब तक डेड़ लाख रुपये ले चुके हैं। यह लोग कोचिंग जाते-आते समय अपशब्द कहते हुए मारते-पीटते हैं। कहते हैं ...