मुजफ्फर नगर, फरवरी 15 -- नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड पर डम्पर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। देर रात बाइक सवार होकर सचिन निवासी भंडूरा थाना सिखेडा शहर से अपने गांव वापस जा रहा था। भोपा रोड पर सिल्वर टोन पेपर मिल के पास डम्पर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गयी। डम्पर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...