उन्नाव, फरवरी 15 -- शहर की गलियों में रविवार को आस्था का एक ऐसा महाकुंभ उमड़ा, जिसमें ऊंच-नीच और जात-पात के सारे बंधन टूट गए। केसरिया ध्वजों की छांव और 'हर-हर महादेव' के गगनभेदी जयघोष के बीच जब कमला मैदान से शिव बारात निकली तो लगा मानो साक्षात कैलाश नगरी धरती पर उतर आई हो। अबीर-गुलाल की उड़ती रंगत और झांकियों के रूप में चलते देवलोक ने हर श्रद्धालु की आंखों को भक्ति के हर्ष उल्लास से सराबोर कर दिया। छतों पर खड़े शहरवासियों ने केवल झांकियां नहीं देखीं बल्कि अपनी श्रद्धा के पुष्प अर्पित कर उस अलौकिक पल को अपनी यादों में कैद कर लिया। तीन किलोमीटर लंबी इस यात्रा में हर कदम पर सेवा का भाव और हर चेहरे पर महादेव के प्रति अटूट प्रेम साफ झलक रहा था।उन्नाव। शहर के कमला मैदान से दोपहर बाद विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। आईबीपी चौराहे पर डीएम गौरांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.