रांची, फरवरी 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। दक्षिण-पूर्व रेलवे अंतर्गत बारबेंदा-डमरूगुटू दोहरीकरण और डमरूगुटू-बोकारो स्टील सिटी के बीच तीसरी और चौथी रेललाइन बनाई जाएगी। इसको लेकर इन परियोजनाओं को रेलमंत्रालय के द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इन परियोजनाओं की कुल लागत 815.32 करोड़ रुपये है। इन नई मल्टी ट्रैकिंग परियोजनाएं रेल मार्गों पर भीड़भाड़ को कम करने, लाइन क्षमता बढ़ाने, सुरक्षा प्रणालियों में सुधार करने व यात्री-माल परिवहन को अधिक तेज, सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है। पश्चिम बंगाल और झारखंड स्थित बारबेंदा-डमरूगुटू दोहरीकरण व डमरूगुटू-बोकारो स्टील सिटी तीसरी और चौथी लाइन परियोजनाएं दक्षिण-पूर्व रेलवे के अंतर्गत प्रमुख क्षमता विस्तार परियोजनाएं हैं और भारत के ऊर्जा, खनिज और सीमेंट कॉरिडोर की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.