लातेहार, जनवरी 27 -- लातेहार संवाददाता । वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यू सीसीबी) और वन-विभाग की संयुक्त टीम को वन्यजीव तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने गत दिनों पीटीआर के गारु पश्चिमी रेंज से एक जोड़ा हाथी के दांत को बरामद किया। साथ ही एक आरोपी को बाइक समेत गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक संयुक्त टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पीटीआर में हाथी दांत की तस्करी से जुड़ा एक व्यक्ति सक्रिय है। दांतों के अवैध खरीद-बिक्री की तैयारी में जुटा है। इसी सूचना के आधार पर टीम ने अपना जाल बिछाया और तस्कर की संदिग्ध की गतिविधियों पर पैनी नजर रखनी शुरू कर दी। इसी दौरान बीते रविवार की शाम जैसे ही संदिग्ध अपनी से तय स्थान गारु पश्चिमी रेंज के मारोमार पीएफ स्थित जरही टांड़ पहुंचा कि पूर्व से घात लगाए टीम ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिय...