रांची, दिसम्बर 6 -- कांके, प्रतिनिधि। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का दूसरा आयुष वैश्विक सम्मेलन 17 से 19 दिसंबर तक नई दिल्ली में आयोजित होगा। होम्योपैथिक नैदानिक अनुसंधान इकाई (सीआरयू), अरसंडे, कांके के प्रभारी अनुसंधान अधिकारी डॉ सुनील प्रसाद ने शनिवार को प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन होम्योपैथी, आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, सिद्धा, यूनानी सहित भारत और पूरे विश्व की पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को एक नई दिशा और ऐतिहासिक मंच प्रदान करेगा, जिससे इनकी वैश्विक उपचार भूमिका सामने आएगी। सम्मेलन का उद्देश्य आधुनिक और पारंपरिक चिकित्सा का समावेश करके वैज्ञानिक सेतु बनाना है, ताकि स्वस्थ विश्व का निर्माण हो सके। सम्मेलन में केंद्रीय होम्योपैथिक अनुसंधान परिषद (सीसीआरएच) द्वारा किए गए शोध और सीआरयू, कांके द्वारा आदि...