चक्रधरपुर, दिसम्बर 31 -- चक्रधरपुर,संवाददाता। चक्रधरपुर रेल मंडल के बरसुआं में आठ घंटे के भीतर डबल लेन अंडरपास का निर्माण किया गया। इस दौरान चक्रधरपुर रेल मंडल के कई वरीय अधिकारी मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक बरसुआं में लंबे समय से रेलवे क्रासिंग पर एलएचएस निर्माण की मांग की जा रही थी। इसके बाद रेलवे की ओर से डबल लेन अंडर पास की स्वीकृति दी गई। साथ ही अंडरपास निर्माण के लिए सभी तैयारियां की गई। इसके बाद रेलवे आठ घंटे के ब्लॉक के बाद डबल लेन अंडरपास का निर्माण कराया गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि अब रेलवे क्रॉसिंग बंद कर दिया जाएगा। अंडरपास होने से लोगों को सुविधा होगी। वहीं दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस ब्रांच-वन के सचिव पी श्रीनिवास राव ने कहा कि बरसुआं में लंबे समय से अंडरपास की मांग की जा रही थी। इसके निर्माण होने से स्थानीय...