बांदा, दिसम्बर 12 -- बांदा। संवाददाता बांदा-डिंगवाही-खुरहंड रेलखंड पर शुक्रवार से पहली यात्री गाड़ी के संचालन से नए रेलखंड की शुरुआत हो गई। इससे उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में आधारभूत ढ़ाचे के विस्तार एवं परिचालन क्षमता को विशेष उपलब्धि हासिल होगी। रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर परिक्षेत्र प्रणजीव सक्सेना के दो दिवसीय निरीक्षण एंव सफल स्पीड ट्रायल के बाद नवनिर्मित दूसरी लाइन पर पहली यात्री गाड़ी का संचालन सफलतापूर्वक किया गया। नवनिर्मित डाउन लाइन पर लखनऊ-रायपुर एक्सप्रेस को 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गुजारा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...