संवाददाता, मार्च 13 -- बरेली में गुरुवार की सुबह डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। लोग दहशत में आ गए। बताया जा रहा है कि फरीदपुर के घारमपुर गांव में पहलेज रखवाली करने जा रहे चाचा भतीजे को दबंगों ने गोली से भून डाला। हत्यारे फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लिए हैं। वर्ष 2018 में आपसी विवाद में दबंगों ने घारमपुर गांव के नन्हे मिस्त्री की हत्या कर दी थी। नन्हे मिस्त्री की हत्या में गांव के दौलत खां को नामजद किया गया था। इसी को लेकर नन्हे मिस्त्री के परिवार के लोगों में दौलत खां से रंजिश चल रही थी। जानकारी के अनुसार गुरुवार को दौलत खां (55 वर्ष) अपने भतीजे रईस खां ( 26 वर्ष) के साथ बाइक से खेत में पहलेज की फसल की रखवाली करने जा रहे थे। दौलत खां और रईस खां बाइक से बुखारा रोड पर स्थित निर्माण निर्माणाधीन कॉलोनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.