समस्तीपुर, दिसम्बर 8 -- समस्तीपुर। कल्याणपुर थाना अंतर्गत मुक्तापुर में विगत वर्ष 21 दिसंबर को हुए प्रॉपर्टी डीलर व दिव्यांग टोटो चालक हत्याकांड मामले में पुलिसिया कारवाई एक बार फिर से तेज हो गयी है। इस मामले में कल्याणपुर थाने ने डीआईयू व नगर पुलिस के सहयोग से शहर के गुदरी बाजार से कुछ संदिग्धों को उठाया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिरासत में लिए गए संदिग्धों में पिता-पुत्र शामिल है। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस सूत्रों का बताना है की अभी इस मामले में पूछताछ चल रही है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह खुद ही पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ पूरी होने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। बताते चले की 21 दिसंबर को मुक्तापुर में बाइक सवार बदमाश...