मुरादाबाद, मार्च 29 -- डबल मर्डर के मामले में शुक्रवार देर रात आरोपी साहिल के गाजियाबाद निवासी फूफेरे भाई विशाल ने हत्या का केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को रात होने की वजह से शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। अब शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। गाजियाबाद के सिंचाई कालोनी शास्त्रीनगर निवासी विशाल राव ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार सुबह करीब दस बजे उसके ममेरे भाई साहिल शर्मा ने उसे बताया कि उसने अपने घर में साथ रह रही बुआ वन्दना शर्मा व दादी सरोज शर्मा को गुस्से में आकर हथौडी से सिर फोड कर मारा डाला। दोनों की लाश घर में पड़े हैं और मैं घर का ताला लगाकर आ गया हूँ। उसने यह भी कहा कि आप मुझे आकर ले जाओ मैं अकेला हूं। विशाल के अनुसार फोन पर साहिल की यह बात सुनकर वह जल्दबाजी में मुरादाबाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.