पटना, सितम्बर 2 -- जेपी गंगा पथ पर दीघा पर्यटन घाट से कंगन घाट तक मंगलवार को डबल डेकर बस सेवा की शुरुआत हुई। पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने बस सेवा का शुभारंभ किया। साथ ही कहा कि डबल डेकर बस से पर्यटक गंगा दर्शन के साथ पटना शहर और यहां के प्राचीन घाटों का भ्रमण करेंगे। सिंगल ट्रिप के लिए 50 रुपये, जबकि डबल ट्रिप के लिए 100 रुपये लगेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल एक बस का संचालन होगा। पर्यटकों का अच्छा रिस्पांस मिला तो बसों की संख्या और भी बढ़ाई जाएगी। पर्यटन विभाग ने बताया कि पर्यटकों को बस से जेपी गंगा पथ गोलंबर, सभ्यता द्वार, दरभंगा हाउस, महेंद्रू घाट, गांधी घाट, लॉ कॉलेज घाट, महात्मा गांधी सेतु, चित्रगुप्त मंदिर एवं कंगन घाट आदि पर्यटन स्थलों का परिदर्शन कराया जाएगा। दीघा रोटरी से कंगन घाट और कंगन घाट से दीघा रोटरी लौटने वालों को प्रतिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.