हाजीपुर, दिसम्बर 28 -- हाजीपुर । दीपक शास्त्री हाजीपुर में 500 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला डबल डेकर फ्लाईओवर का राह आसान नहीं है। इसके निर्माण में अभी और समय लगेगा। ताजा मामला है कि डबल डेकर फ्लाईओवर बनाने की राह में रेलवे की जमीन का भी एनएचएआई को अधिग्रहण करना पड़ेगा। इसको लेकर तीन दिन पहले रेलवे के अधिकारी और एनएचएआई के अधिकारियों ने स्थल जांच कर सर्वे किया। सर्वें में रेलवे क्वार्टर के तीन ब्लॉक डबल डेकर फ्लाईओवर निर्माण में जाएगा। इसकी संयुक्त रिपोर्ट रेलवे को भेज दी गई है। डबल डेकर फ्लाईओवर के निर्माण में हाजीपुर के रामाशीष चौक स्थित रेलवे क्वार्टर के तीन बिल्डिंग आ रही है। बिल्डिंग हटाने और पुनःनिर्माण करने को लेकर एनएचएआई और रेलवे की संयुक्त बैठक भी हुई है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार डबल डेकर फ्लाईओवर का अधिकतर भाग रेल...