नई दिल्ली, फरवरी 1 -- पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार के बजट को लेकर राजस्थान के साथ सौतेले व्यवहार का आरोप लगाया है। उन्होंने बजट भाषण में राजस्थान का कोई ठोस उल्लेख न होने को प्रदेश की उपेक्षा करार दिया। गहलोत ने कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य होने के बावजूद राजस्थान को इस बजट में कुछ भी खास नहीं मिला, जो बेहद निराशाजनक है। अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि बजट भाषण में ईआरसीपी (पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना) को लेकर कोई जिक्र नहीं किया गया। यह परियोजना पूर्वी राजस्थान के करोड़ों लोगों की पेयजल और सिंचाई जरूरतों से जुड़ी है, लेकिन केंद्र सरकार ने एक बार फिर इसे नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव के समय ईआरसीपी को लेकर बड़े-बड़े वादे करती रही, लेकिन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.