देवरिया, फरवरी 20 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। बरहज रेलवे पर यात्री सुविधाओं को लेकर स्टेशन गेट पर चल रहा कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन गुरुवार को कांग्रेस के प्रवक्ता रविप्रताप सिंह के नेतृत्व में जारी रहा। रविप्रताप सिंह ने कहा कि सरकार और रेल प्रशासन की उदासीनता से रेलवे स्टेशन बदहाल हो गया है। डबल इंजन सरकार के विकास का दावा धरातल पर कहीं दिख ही नहीं रहा है। विकास का झूठा ख्वाब दिखाकर जनता को भ्रमित किया जा रहा है। इसका प्रमाण बरहज रेलवे स्टेशन है। स्टेशन पर यात्रियों के लिए पेयजल, प्रसाधन और बिजली की सुविधा नहीं है। वाराणसी रेल मंडल के डीआरएम से कई बार वार्तालाप हुई। उन्होंने सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिया, लेकिन ऐसा हो न सका। इस दौरान नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल जीतू, भोला तिवारी, रमेश तिवारी, नागेंद्र शुक्ल, चंद्रम...