अलीगढ़, फरवरी 23 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। डबलोथॉन का जोश रविवार को बच्चों पर छाया रहा। जोश ऐसा कि सर्द भरी सुबह भी बच्चों के आगे नतमस्तक हो गई। अलग सुबह ओजोन सिटी के मैदान पर पहुंचे बच्चों ने मात्र टीशर्ट में दौड़ और साइकिलिंग को पूरा किया। यही नहीं उनके साथ परिजन भी उनमें जोश भरने का काम करते रहे। ओजोन सिटी के मैदान पर अल सुबह ओस की परत चांदी जैसे चमक रही थी। सूरज अभी निकलने को था, उससे पहले डबलोथॉन के लिए सैकड़ों की संख्या में बच्चे गेट नंबर दो से पहुंचने लगे। गेट नंबर दो से बच्चों के साथ परिजन भी दौड़ साइकिल चलाते हुए पहुंचे। मैदान पर चांदी की तरह छाई ओस की परत भी बच्चों का जोश कम न कर सकी। देखते ही देखते पूरा मैदान बच्चों और उनके परिजनों से भर गया। चक दे इंडिया, देशभक्ति गाने बच्चों में जोश भरने का काम कर रहे थे। वहीं एंकर गगन मदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.