चम्पावत, मार्च 26 -- चम्पावत के डड़ा बिष्ट गांव में पेयजल पंपिंग के रुके काम को दोबारा से शुरू कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों को पेयजल किल्लत से निजात मिल सकेगी। डड़ा बिष्ट के ग्रामीण शुभम रावत ने बताया कि गांव में रुके हुए पेयजल पंपिंग के काम को दोबारा से शुरू कर दिया है। इसके लिए ग्रामीण ने जल संस्थान के अधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने बताया कि बुधवार को निर्माण कार्य दोबारा से शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने जल संस्थान के अधिकारियों का आभार जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.