बलिया, मार्च 9 -- पूर। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर इस समय डग्गामार वाहनों की भरमार हो गई है। यह वाहन एक तरफ जहां बिना वैध कागजात के दौड़ रहे हैं। वहीं क्षमता से अधिक भार लेकर चलने से हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है। यही नहीं अनेकों बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। बता दें कि रतसर- एकइल- नगरा मार्ग पर दर्जनों की संख्या में डग्गामार जीप, ई रिक्शा तथा ऑटो रिक्शा चलते हैं। इसमे अधिकांश वाहनों के कोई भी वैध कागजात नही हैं। इसके बावजूद वाहन संचालक सवारियों के साथ-साथ बेरोकटोक माल की भी ढुलाई कर रहे हैं। सब कुछ जानने के बाद भी पुलिस प्रशासन इसे रोकने की जहमत नहीं उठाता है। कभी कभार संभागीय परिवहन अधिकारी जांच कर अपने कर्त्तव्य की इतिश्री करते हैं। जनहित में क्षेत्रीय लोगों ने इस ओर जिम्मेदारों का ध्यान आकृष्ट कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...