प्रयागराज, फरवरी 12 -- प्रयागराज। एआरटीओ आनंद प्रताप और सिविल लाइंस पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को दिल्ली से वाराणसी जा रहे एक प्राइवेट डग्गामार वाहन को पकड़ा। जांच के दौरान वाहन में आवश्यक दस्तावेजों व परमिट संबंधी अनियमितताएं पाई गईं। कार्रवाई करते हुए टीम ने वाहन पर 22,500 रुपये का जुर्माना लगाया और वाहन को सीज कर दिया। जब्त वाहन को विद्यावाहिनी बस स्टेशन पर खड़ा कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...