हल्द्वानी, मई 31 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। डग्गामारी के कारण उत्तराखंड रोडवेज की आय में भारी कमी आ रही है। इस समस्या से निपटने के लिए परिवहन निगम ने टास्क फोर्स गठित करने का निर्णय लिया है। शनिवार को महाप्रबंधक पवन मेहरा ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं। राष्ट्रीय राजमार्गों पर निजी बसों के संचालन के कारण रोडवेज बसों को पर्याप्त यात्री नहीं मिल रहे। निजी बस संचालकों की मनमानी इस कदर बढ़ गई है कि उनके एजेंट बस स्टेशनों के भीतर रोडवेज बसों में बैठे यात्रियों को लालच देकर अपनी बसों में ले जा रहे हैं। इससे रोडवेज की आय आधी रह गई है, जिससे निगम के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए महाप्रबंधक ने सभी सहायक महाप्रबंधकों को पत्र जारी कर टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश दिए हैं। यह टास्क फोर्स निगम की बसों और अनुबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.