अमरोहा, फरवरी 6 -- अमरोहा। सुभासपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल तोमर के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने गुरुवार को डग्गामारी बंद कराने, ऑटो व ई-रिक्शा पर लगाम लगाने के साथ ही सरकारी जमीनों से कब्जे हटवाने समेत अन्य कई मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट पर डीएम कार्यालय में सौंपा। बिना परमिट और फिटनेस कराए संचालित बसों का संचालन अभियान चलाकर बंद कराए जाने की मांग की गई है। अमरोहा शहर में जाम की समस्या से निजात के लिए ऑटो व ई-रिक्शा पर लगाम लगाने का मुद्दा भी उठाया। इसके अलावा गोकशी व पशु कटान की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। सट्टा कारोबार पर रोक लगाने व हसनपुर क्षेत्र में गंगा नदी किनारे वन विभाग की भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग भी की गई है। इस दौरान बलराज सिंह प्रजापति, सोनिया प्रजापति, आदेश अमरोही, अतीकुर्रहमान, जसवीर स...