पीलीभीत, मार्च 19 -- हरदोई ब्रांच नहर के क्षतिग्रस्त डगा पुल से होकर पिछले कई सालों से आवाजाही करने वालों के लिए पुल के दोनों तरफ समस्या की दीवार खड़ी है। एहतियातन पुल से आवागमन बंद किए जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत और नए पुल के निर्माण के लिए जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसका खामियाजा क्षेत्र की जनता को और दूर-दराज से खटीमा की तरफ जाने-आने वाले मां पूर्णागिरि के भक्तों समेत अन्य को भुगतना पड़ रहा है। ब्रिटिश शासन काल में शारदा नदी के पानी को रोककर सिंचाई के लिए हरदोई व खीरी ब्रांच नहर और पुलों का निर्माण कराया गया था। यहां बने तकरीबन सभी पुल बरसों पुराने हो चुके हैं। करीब दस दिन पहले माधोटांडा-खटीमा मार्ग पर स्थित डगा पुल में हल्की दरार आने से जिम्मेदारों में खलबली मच गई थी। एहति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.