हरदोई, फरवरी 11 -- शाहाबाद। मलकापुर में सोमवार देर रात हुई सनसनीखेज डकैती की वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है। डकैतों का पता दूसरे दिन भी नहीं चल सका है। पुलिस लगातार तलाश में जुटी है। कोतवाली से महज एक किलोमीटर दूर स्थित मलकापुर में अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने दर्जी अनीश के घर धावा बोलकर परिवार को तमंचे की नोक पर बंधक बना लिया। करीब 12 लाख रुपये के जेवरात तथा 30 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना के 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग सका है। बताते हैं कि सोमवार रात बदमाश घर में घुसे और परिवार के सदस्यों को हथियार दिखाकर एक कमरे में बंधक बना दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखी अलमारी और संदूक खंगालकर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी समेट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.