जमशेदपुर, सितम्बर 9 -- झारखंड का ज्वेलरी बाजार इन दिनों डकैतों के निशाने पर हैं। जमशेदपुर से लेकर रांची, बोकारो और हजारीबाग तक हाल के दिनों में हुई लगातार वारदात ने व्यापारियों में दहशत पैदा कर दी है। पिछले दिनों जमशेदपुर के बिष्टूपुर के व्यापारी और सोनारी स्थित वर्द्धमान ज्वेलर्स से दिनदहाड़े 36 लाख की लूट ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। इनमें 30 लाख की लूट व्यापारी की आंखों में मिर्च डालकर की गई थी। इसी तरह राजधानी रांची में डकैतों ने 1.40 करोड़ रुपये के जेवरात उड़ा लिए। बोकारो में 1.5 करोड़ की लूट की वारदात ने पुलिस-प्रशासन को हिला दिया, जबकि दो माह पहले पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में भी ज्वेलरी दुकान से डेढ़ करोड़ की लूट हुई थी। इसी तरह हजारीबाग में भी दो घटनाएं हुईं। एक मामले में शहर की दुकान पर अपराधियों ने फायरिंग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.