हाजीपुर, जनवरी 29 -- हाजीपुर,नगर संवाददाता। जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र से 30 अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। यह जानकारी एसपी विक्रम सिहाग ने गुरुवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि आर्म्स एक्ट मामले में 03, डकैती मामले में 01, एनडीपीएस एक्ट मामले में 03, हत्या मामले में 01, हत्या के प्रयास मामले में 02, एससी-एसटी एक्ट मामले में 01, स्नैचिंग मामले में 01, धोखाधड़ी मामले में 01, वारंट मामले में 08 एवं उत्पाद अधिनियम मामले में 09 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वहीं देसी शराब 195 लीटर एवं 13.14 लीटर विदेशी शराब तथा 63.50 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र की पुलिस में विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर 90 हजार 05 सौ रुपए जुर्माना लगाया गया। गिर...