हाजीपुर, जनवरी 10 -- हाजीपुर,नगर संवाददाता। पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत विभिन्न थाने एवं ओपी की पुलिस ने बीते शुक्रवार को डकैती, अपहरण, वारंट, उत्पाद अधिनियम एवं अन्य मामले में 12 आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि डकैती मामले में 01,अपहरण मामले में 01,वारंट मामले में 01, उत्पाद अधिनियम मामले में 08 एवं अन्य मामले में 01 अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध छापेमारी कर 7135.02 लीटर विदेशी शराब एवं 53 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। वहीं 33 कुर्की जप्ती किया गया। जिले में विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर वाहन चालकों पर 43 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक ट्...