मऊ, फरवरी 4 -- मऊ, संवाददाता। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मोहल्ला हकीकतपुरा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल से डायलिसिस मशीन की डकैती में शामिल गिरफ्तार मुख्य आरोपी होम्योपैथ चिकित्सक के सहयोगी को बरलाई मोड़ से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम डकैती में शामिल गिरफ्तार अभियुक्त से कड़ी पूछताछ में जुटी है। डकैती के मामले में अब तक पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी पुलिस टीम कर चुकी है। डकैती की साजिश गिरफ्तार मुख्य आरोपित लखनऊ के होम्योपैथ डॉक्टर ने रचा था। स्थानीय थाना क्षेत्र के हकीकतपुरा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में मरीज और तीमारदार बनकर आए आधा दर्जन से अधिक डकैतों ने 23 जनवरी की रात्रि में ड्यूटी पर तैनात गार्ड को बंधकर बनाकर लाखों रुपये कीमत की चार डायलसिस मशीन लूट ले गए थे। घटना के बाबत पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के निर्देश पर दो विशेष टीम क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.