कानपुर, नवम्बर 17 -- कानपुर। होटल क्लासिक कांटीनेंटल की मालकिन रहीं प्रज्ञा त्रिवेदी द्वारा जूही थाने में दर्ज कराए गए डकैती के मुकदमे में आरोपी अधिवक्ता रोहित अवस्थी की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई अब 19 नवंबर को होगी। अपर जिला जज की अदालत में सोमवार को सुनवाई होनी थी लेकिन सुनवाई पूरी न हो पाने के कारण कोर्ट ने अगली तारीख नियत कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...