रुद्रपुर, जनवरी 19 -- नानकमत्ता, संवाददाता। सितारगंज में वर्ष 2013 में हुई डकैती की घटना के बाद 13 वर्षों से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर घर में घुसकर लूटपाट करने और महिला के सिर पर डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप था। घटना 16 फरवरी 2013 की है, जब बदमाशों ने एक घर में घुसकर परिवारजनों को धमकाया और अलमारी में रखे सोने के जेवरात व नकदी लूट ली थी। विरोध करने पर एक महिला के सिर पर डंडे से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में पीड़ित गणेश सिंह पुत्र बच्ची सिंह निवासी वार्ड 06 नहरपार, सितारगंज की तहरीर पर कोतवाली सितारगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने उस समय तनवीर उर्फ राजीव उर्फ राजेश उर्फ सपेरा पुत्र नियाजम उर्फ निजामुद्दीन निवासी सिलई, जहानाबाद पीलीभीत, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.