धनबाद, फरवरी 16 -- चासनाला, प्रतिनिधि। डकैती कांड के चार आरोपियों के घर पर रविवार को सुदामडीह पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया। सुदामडीह थाना के पुलिस अनि मोहम्मद अफरोज ने बताया कि सोनू मुंडा उर्फ पोट्ट्रा (बीबीजी कैंप सिंदरी), अख्तर अंसारी उर्फ शंकर (डोमगढ़ स्टेशन सिंदरी), सारिक अंसारी उर्फ सरीक मंसूर (डीएल टू सिंदरी) व उपेंद्र पासवान (मोतीनगर तासरा ओपी गोशाला) के विरुद्ध सुदामडीह थाना में कांड संख्या 12/21 दर्ज है। उक्त मामले में चारों आरोपी फरार चल रहे हैं। इसके खिलाफ न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया गया। निर्धारित अवधि में आत्मसमर्पण नहीं करने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पवन तिर्की, किशुन मुंडा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.