गया, जनवरी 28 -- गुरुआ थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात दो गांव में छापेमारी कर डकैती कांड के वांछित अभियुक्त समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने कलौना गांव से डकैती कांड के अभियुक्त मंगवा भुइयां एवं मारपीट कांड का वारंटी उपेंद्र चौधरी को मुरही गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...