पटना, फरवरी 14 -- सूबे के 10 जिलों में डकैती, छिनतई और पशुओं की चोरी करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को एसटीएफ और पटना पुलिस ने शनिवार की अल सुबह फुलवारी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की मानें तो चारो फुलवारी में बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए थे। इस बीच गुप्त सूचना के आधार पर चारों बदमाशों को धर दबोचा गया। उनके पास से दो कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया गया है। इनके खिलाफ फुलवारीशरीफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि डकैती और लूट की साजिश रच रहे फुलवारीशरीफ के इशोपुर निवासी मोहम्मद शाहरूख, सगुना मोड़ के स्पंच नट, खगौल के कुंदन नट तथा सगुना मोड़ के कन्हाई नट को गिरफ्तार किया गया है। ये राज्य के सीवान, छपरा, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और मधुबनी जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.