चित्रकूट, जनवरी 4 -- चित्रकूट। संवाददाता मारकुंडी थाना पुलिस ने डकैती और चोरी के मामले में फरार चल रहे शातिर काऊ उर्फ नेगम अली निवासी लखनपुर थाना शंकरगढ़ जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने चोरी की गई 26 बकरियां व 2210 रूपये नकद बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक मारकुंडी निशिकांत राय ने बताया कि बीते 22 दिसंबर को रामनरायण उर्फ तंबा यादव निवासी कुसमी ने मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि वह गांव के ही बब्बू यादव के साथ बकरियो को लेकर जंगल में बैरिहा के पास चरा रहे थे। तभी चार लोगों ने आकर मारपीट की और बकरियां ले गए। बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए शातिर ने वारदात में शामिल अन्य लोगों की जानकारी भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.