गोपालगंज, फरवरी 8 -- गोपालगंज। जिले की पुलिस ने शनिवार को अभियान चलाकर दलित उत्पीड़न, डकैती समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 33 आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दलित उत्पीड़न के एक, डकैती के एक, चोरी के दो, हत्या के प्रयास के दो, विविध मामलों के एक, शराब के नशे में चार, शराब तस्करी के सात, ट्रायल के वारंटी नौ तथा धारा 128 के तहत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 194.4 लीटर देसी शराब और 206.25 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इसके अलावा 10 वारंट, दो इश्तेहार और दो कुर्की का भी निष्पादन किया गया। यातायात नियमों के उल्लंघन में एक लाख तीन हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने अभियान में पांच बाइक, दो कार और एक मोबाइल भी जब्त किया। शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार गोपालपुर। गोपालपु...