गोपालगंज, दिसम्बर 7 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता स्थानीय थाने की पुलिस ने रविवार को डकैती, लूट एवं आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर निरंजन कुमार, सब इंस्पेक्टर संजय कुमार ने पुलिस बल के साथ आरोपित धर्मेंद्र कुमार की गिरफ्तारी महम्मदपुर थाने के दीपऊ पकड़ी गांव स्थित उसके घर से की। गिरफ्तारी की सूचना आरोपित के घर वालों को भी दी गई है। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान ने बताया कि आरोपित से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...