रांची, फरवरी 18 -- खलारी, प्रतिनिधि। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा की फिजिकल एजुकेशन विषय की बोर्ड परीक्षा बुधवार को डकरा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परीक्षा केंद्र एवं डीएवी स्कूल खलारी में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साह और अनुशासन का परिचय दिया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, डकरा केंद्र पर डीएवी बचरा और डीएवी खलारी के कुल 108 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। वहीं डीएवी स्कूल खलारी केंद्र पर एसएसवीएम डकरा, एसवीएम करकट्टा और झारखंड पब्लिक स्कूल मोहन नगर के 68 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। दोनों केंद्रों पर किसी भी परीक्षार्थी की अनुपस्थिति नहीं रही। सुरक्षा व गोपनीयता के पुख्ता इंतजाम: दोनों परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं गोपनीयता के व्यापक इंतजाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.