रांची, जुलाई 31 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। डकरा परियोजना कार्यालय में गुरुवार को विदाई समारोह आयोजित कर परियोजना से रिटायर हुए महिला कामगार सोनाई बाई केवट को सम्मानित कर विदाई दी गई। परियोजना कार्यालय के कामगारों और अधिकारियों के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया और उपहार भेंट किए गए। इस अवसर पर परियोजना पदाधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि सोनाई बाई केवट काफी लगन सील और होनहार कर्मी के रूप में जानी जाती हैं। सभी लोगों का ख्याल रखना और समय पर काम पर आना उनकी कंपनी के प्रति ईमानदारी को दर्शाता था। उनके आगे का समय खुशहाली में बीते इसके लिए प्रार्थना की। मौके पर खान प्रबंधक अशोक कुमार, प्रीतीश दास, पीयूष झा, देवपाल मुंडा, रामेश्वर यादव, मयूर गंझू, पवन कुमार, मनोज कुमार, महेंद्र भुइयां सहित कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.